ALLEN Career Institute Students Celebrated 71st Independence Day by Creating Series of Historical Records at Kota Coaching City.
सेवन वण्डर्स के शहर कोचिंग सिटी कोटा में️ स्वतंत्रता दिवस पर बने सेवन रिकाॅर्ड कोटा में रचा गया 🇮🇳️🇮🇳️स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का इतिहास गोल्डन बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड ने किया प्रमाणित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के 25 हजार साइंस स्टूडेंट्स ने एक साथ गाया राष्ट्रगान कोटा। सेवन वण्डर्स के शहर कोचिंग नगरी कोटा में 71वां स्वतंत्रता दिवस यादगार हो गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में यहां आयोजित कार्यक्रम ने देश ही नहीं वरन अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कई इतिहास रच दिए। कई ऐसे रिकाॅर्ड इस दिन बन गए जो कोटा के नाम गोल्डन बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड में दर्ज हो गए। विद्यार्थियों का राष्ट्र के प्रति प्रेम और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्साह आजादी के बाद संभवतः पहली बार देखने को मिला। यहां एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट व दैनिक भास्कर कोटा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 25 हजार साइंस स्टूडेंट्स ने एक साथ राष्ट्रगान गाते हुए तिरंगे को सलामी दी। कश्मीर से कन्या कुमारी समेत देश के लगभग सभी राज्यों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। 52 सैकेण्ड देश के नाम, इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्र से जोड़ने का प्रयास एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा किया गया। कोटा की धरती पर पहली बार इस तरह का स्वतंत्रता दिवस समारोह हुआ जिसमें एक साथ कई रिकाॅर्ड बन गए। कार्यक्रम कुन्हाड़ी क्षेत्र स्थित लैण्डमार्क परिसर में हुआ, जहां एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के 25 हजार विद्यार्थी स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए एकत्रित हुए। यहां प्रार्थना के साथ सुबह 7.30 बजे कार्यक्रम की शुरूआत हुई। निदेशक गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी व बृजेश माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों के साथ प्रार्थना की। इसके बाद देशभक्ति के गीत बजे। अतिथियों का स्वागत हुआ। कार्यक्रम में जिला कलक्टर रोहित गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, कोटा-बूंदी लोकसभा सांसद ओम बिरला, कोटा उत्तर विधायक प्रहलाद गुंजल, कोटा दक्षिण संदीप शर्मा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष आर.के.मेहता, दैनिक भास्कर कोटा के सम्पादक बिजेन्द्र सिंह शेखावत तथा प्रबंधक सुरेन्द्र लालवानी समेत कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। निर्धारित समय 8.00 बजे ध्वजारोहण हुआ। इस दौरान सभी 25 हजार विद्यार्थियों, अतिथियों, आम नागरिकों ने एक साथ तिरंगे को सलामी दी। चेहरे पर तिरंगा स्टीकर लगाए इन 25 हजार विद्यार्थियों का एक यूनिफाॅर्म में राष्ट्रगान को गोल्डन बुक आॅफ रिकाॅर्ड में दर्ज किया गया। इसके बाद इन सभी विद्यार्थियों ने आसमान की तरफ रेड क्रास का निशान दिखाया। भावी डाॅक्टरों ने इस माध्यम से देश सेवा का संकल्प लिया। इसे भी रिकाॅर्ड के रूप में दर्ज किया गया। इसके बाद बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ के नारे लगाए गए, तिरंगे में इस नारे को विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किया। यही नहीं इसी दौरान स्वच्छ भारत के तहत ग्रीन कोटा - क्लीन कोटा का भी संकल्प विद्यार्थियों द्वारा लिया गया, इसके नारे लगाए गए। इस गतिविधि के बाद इन सभी विद्यार्थियों द्वारा देश के लिए दिल धड़कने की बात को स्वीकारते हुए दोनों हाथों को जोड़कर दिल का चिह्न बनाया गया। यह होने के बाद एक और नजारा ऐसा बना कि सब ताकते रह गए। विद्यार्थियों द्वारा एक साथ छाते खोले गए। हरे रंग के ये छाते खुले तो मानो हर तरफ हरियाली फैल गई हो। इसके बाद विद्यार्थियों ने मोबाइल की टार्च जलाकर तिरंगे को सेल्युट किया और फिर तिरंगे के साथ खुद की सेल्फी ली। विद्यार्थियों को इस दौरान मिठाई का भी वितरण किया गया। इन सब गतिविधियों के साक्षी बने गोल्डन बुक आॅर्ड वल्र्ड रिकाॅर्ड की टीम के प्रतिनिधियों ने भी आयोजन को सराहा और एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट को इस तरह के आयोजन की बधाई दी। सफल आयोजन के बाद टीम के सदस्यों ने एलन के निदेशकों व दैनिक भास्कर के प्रतिनिधियों को रिकाॅर्ड के प्रमाण पत्र भेंट किए। प्रतिनिधियों ने कहा कि दो रिकाॅर्ड यहां दर्ज किए जा चुके हैं, शेष रिकाॅर्ड के प्रमाण पत्र भी जल्द जारी किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि एक ही शहर में एक ही संस्थान में सर्वाधिक विद्यार्थियों को अध्ययन करवाने का रिकॉर्ड पहले ही एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के नाम है। यह रिकॉर्ड सन् 2014 में लिम्का बुक में दर्ज किया जा चुका है। --- ये रिकाॅर्ड बने कोटा में 1. एक साथ 25 हजार से अधिक साइंस स्टूडेंट्स ने गाया राष्ट्रगान 2. चेहरे पर तिरंगे स्टीकर व टेटू लगाकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए 25000 से अधिक विद्यार्थी 3. 25000 से अधिक विद्यार्थियों ने एक साथ दोनों हाथों से दिल का निशान बनाया। 4. 25000 मेडिकल स्टूडेंट्स ने रेड क्रास का चिह्न दर्शाया। 5. सामाजिक सरोकारों के तहत एक साथ 25000 से अधिक विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की नारा लिखी तख्तियां दिखाई, संकल्प लिया। 6. स्वच्छ भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों ने एक साथ ग्रीन कोटा-क्लीन कोटा का संकल्प लिया, नारे लगाए। 7. 25000 विद्यार्थियों ने एक साथ मोबाइल टार्च दिखाकर तिरंगे को सेल्युट किया। एक स्थान पर जमा होकर सेल्फी ली। ️ #KotaCoaching #ALLENKota
Historical Series of Records created by 25000 Students of ALLEN Kota on on 71st Independence Day neet coaching in indore | |
| 1,159 Likes | 1,159 Dislikes |
| 65,849 views views | 415K followers |
| Education | Upload TimePublished on 15 Aug 2017 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét